करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थीं कि दोनों कार धू- धू कर जल गईं। साथ ही आग ने आसपास के क्षेत्र को भी अपने आगोश में ले लिया। सेनेटरी की दुकान तक आग पहुंच गई। इस दौरान मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया।
उधर, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दोनों कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दुकान मालिक धर्मेंद्र कुमार शर्मा और किरायेदार शिव प्रसाद ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।