फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला तो खत्म हुआ नहीं तब तक पैदा हो गए दो और मृतक

Wed, 21 Mar 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
document
विज्ञापन
लाल बिहारी मृतक प्रकरण अभी तक जिला प्रशासन के गले की फांस बना हुआ है। प्रशासन अभी उस फांस को निकाल पाता उससे पहले ही सगड़ी में दो सगे भाइयों को अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों भाइयों ने मृृतक संघ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव निवासी रामकिशुन और बालकिशुन पुत्र लग्गन कुर्मी हैं। जिन्हें राजस्व निरीक्षक के 1423 फसली के आदेशानुसार 14 जुलाई 2015 को रामकिशुन पुत्र लग्गन को मृतक अंकित कर तिलक और रामनेवास पुत्र सुक्खू का नाम बतौर वारिस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

इसके एक माह बाद 14 अगस्त 2015 को उनके भाई बालकिशुन पुत्र लग्गन को भी मृतक दर्ज कर तिलक और रामनेवास पुत्रगण स्व. सुक्खू का नाम बतौर वारिस दर्ज कर दिया गया। इन आदेशों के जरिए दोनों भाइयों को 10 बीघा जमीन से बेदखल कर दिया गया। जानकारी होने पर दोनों भाइयों ने मृतक संघ से न्याय की इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबिहारी मृतक ने कहा है कि दोनों भाइयों की लड़ाई का मृतक संघ लड़ेगा और उन्हें न्याय दिलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें