फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बच्चों के विवाद में दो गिरफ्तार, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थानाक्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोर से मारपीट कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई हैं। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि कस्बा कप्तानगंज निवासी रिंकू सोनी ने 4 जून को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके बेटे आयुष सोनी के साथ मारपीट की। घटना में आयुष को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी भी दी। मामले में कप्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में अपराध स्पष्ट होने पर प्राथमिकी में आवश्यक संशोधन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की सुबह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी मंसूर अली और उसके पुत्र करीम निवासी कस्बा कप्तानगंज को छाता का पुरा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक 13 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मंसूर अली के खिलाफ पूर्व में भी आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें