फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजलेंस और आरपीएफ की टीम संयुक्त रुप से सोमवार को सिधारी चौक पर स्थित एक कंप्यूटर की दुकान पर छापा मारकर टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से 744765 रुपये के ई-टिकट बरामद हुए। पुलिस दुकान का लैपटाप, आठ हजार रुपये और दो मोबाइल जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दी। इस कार्रवाई से टिकट के दलालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर रेलवे सतर्कता दल के सदस्य रमन सिंह, शेखर कुमार, एसपी चन्द, राजीव श्रीवास्तव, श्रवण कुमार यादव और अरविन्द की संयुक्त टीम ने सिधारी बाजार स्थित कम्प्यूटर जोन की दुकान पर छापा मारा। यहां अवैध साफ्टवेयर से ई-टिकट का खेल पकड़ा गया। 32 पर्सनल यूजर आईडी से तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पकड़ी गई। एजेन्ट विक्रम के पास से एक लैपटाप, 4जी डोंगल, यात्रियों का नाम और पता वाली पांच डायरियां और नगदी जब्त की। आरोपी को बरामद सामग्री के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। पोस्ट, आजमगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया। 17130 के तत्काल टिकट आगामी तिथियों के और 727635 रुपये के तत्काल टिकट पूर्व के तिथियों के पाए गए। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में चंद्रजीत चौहान सिधारी मुहल्ला और विरेंद्र विक्रम सरायमीर का रहने वाला है। आरपीएफ प्रभारी के मुताबिक चंद्रजीत की सिधारी चौक पर श्रेया कंप्यूटर जोन के नाम से दुकान है। जहां पर वह लोगों से अधिक रुपये लेकर ई-टिकट देता है। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को वह बिजलेंस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मौके से आठ हजार रुपये, लैटपाट, दो मोबाइल, अलग-अलग ट्रेनों का 26 ई- टिकट बरामद हुआ। बरामद हुए टिकट का मूल्य 62130 रुपये है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि यह लोग काफी दिनों से इस धंधे में लिप्त थे। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें