मेंहनगर। क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए। दोनों दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रामदेव इंटर कालेज जाफरपुर में मंगलवार को प्रथम पाली में गणित की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट व कक्षनिरीक्षक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान दो अधिक उम्र के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कड़ाई से पूछताछ पर पता चला कि दोनों फर्जी तरीके से दूसरे के स्थान पर बैठकर कापी लिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार के तहरीर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया। ।