फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी पर हुए अवैध निर्माण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के जोगियावीर गांव में मंगलवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा बुलडोजर के साथ जा धमके। इस दौरान उन्होंने पोखरी पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को बुलडोजर से हटाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। जोगियावीर ग्राम सभा में गाटा संख्या 305 में रकबा .2080 हेक्टेयर पर पोखरी स्थित है। जिस पर अकरम, असलम, शहजादे, मैनुलहक, हबीबुर्रहमान और रफीउल्लाह का मकान बना हुआ था। जिस पर पूर्व में वर्ष 2017 में पोखरी से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया था। लेकिन पुन: पोखरी पर मकान का निर्माण कर लिया गया था। जिसको लेकर रफीउल्लाह बनाम मैनुअल हक में न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने पोखरी से अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। जिस पर मंगलवार को टीम का गठन किया गया। मयंक मिश्रा नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दीपक यादव, नफीस अहमद, उमा प्रसाद सहित अन्य लेखपालों की टीम ने पैमाइश कर जोगिया वीर ग्राम सभा में पोखरी पर स्थित मकान को जेसीबी से हटाने का कार्य किया। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने हटाए जा रहे अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इस दौरान पोखरी से हटाए जा रहे अतिक्रमण की पूरे गांव में चर्चा होती रही और हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें