फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किराये के मकानों में छिपाकर रखे थे पटाखे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अतरौलिया में किराए के मकान पर छापेमारी कर बरामद किए गए अवैध पटाखे। संवाद
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस ने रविवार को दो स्थानों पर छापा मारकर 672 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 5.47 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि कस्बे में किराये के मकानों में अवैध रूप से पटाखे रखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने सम्मो माता मंदिर के पास आकाश कुमार सिंह के मकान में छापा मारा। यहां किरायेदार विरेंद्र कुमार गुप्ता के कमरे की तलाशी में 24 गत्तों में रखे 325 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 2.65 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने विरेंद्र को दोपहर करीब 2.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पटेल तिराहे के पास मिस्त्री चाचा के मकान में किरायेदार प्रवीण गुप्ता उर्फ पिंटू के कमरे की तलाशी ली गई। यहां 10 बोरियों और नौ गत्तों में रखे 347 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 2.82 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने प्रवीण को शाम करीब 4.20 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में वार्ड नंबर नौ हनुमानगढ़ी मंदिर के पास निवासी विरेंद्र कुमार गुप्ता (42) और वार्ड नंबर नौ बरन चौक निवासी प्रवीण गुप्ता उर्फ पिंटू (36) शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रवीण के खिलाफ वर्ष 2007 में कंधरापुर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें 16 फरवरी 2022 को न्यायालय ने उसे आरोपमुक्त कर दिया था।
अतरौलिया पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 672 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 5.47 लाख रुपये है।- विजय कुमार सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें