फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भूलेख कार्यालय में निकला ढाई फीट लंबा चितर सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 06 Aug 2026 02:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: भूलेख कार्यालय में ढाई फीट लंबा चितर सांप निकला। यह देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ा। 
विज्ञापन
मौके पर रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय स्थित भूलेख कार्यालय में मंगलवार को सांप निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक कार्यालय परिसर में सांप दिखाई देने पर कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बाराचवर क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह के निर्देशन में वनरक्षक अरविंद यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए करीब ढाई फीट लंबे चितर प्रजाति के सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। 

वनरक्षक अरविंद यादव ने बताया कि पकड़े गए सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ने के लिए वनदेवी वन क्षेत्र में ले जाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। सांप के रेस्क्यू के दौरान कुछ समय के लिए भूलेख कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यालय में कार्य फिर से शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें