फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एडवोकेट लिखी कार से बकरा चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने बुधवार को बकरा चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक कार, चोरी का एक बकरा, साढ़े पांच हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किया। जिस कार को पुलिस ने पकड़ा है उसपर एडवोकेट लिखा गया है। उक्त आरोपी पुलिस से बचने के लिए कार पर एडवोकेट लिखवाकर चल रहे थे। सरायमीर थाने पर काेरौली खुर्द गांव निवासी अतिकुर्रमान ने प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि 28 अगस्त को उनके घर से बकरे को अज्ञात व्यक्ति कार से लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने शेरवां नहर पुलिया के पास से जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के छोड़वा भादी गांव निवासी अरविंद कन्नौजिया को एक तमंचा, कारतूस के साथ व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शनिचर गांव निवासी हिमांशु सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के पास से 5500 रुपये, एक बकरा व एक चार पहिया गाड़ी बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि वे घूम फिर कर पशुओं की चोरी करते हैं। उन्हें बेचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें