फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। सुलेमापुर गांव में विवाहिता की मौत मामले विवाहिता के पिता ने उसके पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाने के गोविंदपुर गांव निवासी विवाहिता के पिता विनोद कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी दीक्षा सिंह की दहेज को लेकर हत्या की गई है। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व सुलेमानपुर निवासी अवनीश सिंह से की थी। दहेज में उन्होंने 5 लाख नकद और लगभग 5 लाख के जेवर दिए थे। दीक्षा के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि आरोपी दहेज में पांच लाख रूपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर विवाहिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति अवनीश कुमार सिंह, ससुर राम मिलन सिंह, ननद और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें