फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहासन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सिंहासन यादव की हत्या के दो आरोपियों को महराजगंज पुलिस ने रविवार की भोर में भैरोदास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई गई है। हत्या के लिए शूटरों को दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन


मोतीपुर गांव के प्रधान सिंहासन यादव की 29 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे मुड़िलपुर गांव के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

बड़े भाई जयप्रकाश यादव ने गांव के प्रह्लाद यादव और उसके भाई वीरेंद्र यादव को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ सगड़ी नंदकुमार ओझा ने बताया कि शनिवार की रात महराजगंज के प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी को मुखबिर से आरोपितों के आने सूचना मिली थी। उन्होंने भैरोदास पुलिया के पास घेरेबंदी कर ली।

रविवार की भोर में प्रह्लाद और वीरेंद्र वाहन के इंतजार में वहां पहुंचे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सिंहासन का भाई बीडीसी का चुनाव लड़ रहा था।
विज्ञापन


 उसकी नजर ब्लाक प्रमुख पद पर थी। जबकि सिंहासन स्वयं प्रधान रहते हुए इस बार अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। उधर, प्रह्लाद अपनी मां को प्रधानी का चुनाव लड़ाना चाहता था।
विज्ञापन


उसने सिंहासन को चुनाव लड़ने से मना किया। लेकिन वह नहीं माने। जिस पर  दोनों भाइयों ने शूटरों को दो लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी।

प्रभारी निरीक्षक महराजगंज शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि शूटरों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें