फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो अभियुक्तों को बुधवार को बघैला ग्राउण्ड से अवैध तमंचा व कारतूसत के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव निवासी लव यादव व वेदप्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन


उक्त आरोपियों के खिलाफ तीन जून को पुलिस ने सूर्यभान सोनकर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोप था कि विपक्षी लव यादव व वेद प्रकाश छह अज्ञात लोगों के साथ उनके बरामदे में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार व कट्टा से मारने का प्रयास किए। जिसमें उनके भतीजे चमन सोनकर के सिर में चोट लग गई। लव यादव ने आवेदक पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायरिंग किया। जान से मारने की धमकी दिया था। इनकी तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार को इन्हे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें