चाकू से मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव निवासी गोविंद सरोज के भाई करन सरोज ने आरोप लगाया कि उनके भाई करन शौच के लिए जा रहे थे, तभी दो युवक जाति सूचक गाली गुप्ता देते हुए शौच का पानी करन के ऊपर फेंक दिए। तभी करन को जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से सीने में चाकू मार दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोनू यादव व विशाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। शनिवार को उपनिरीक्षक बजरंग कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ अरुण यादव उर्फ मोनू यादव व विशाल यादव को बेलाखास गांव के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।