देवगांव कोतवाली पुलिस ने रविवार को गोसाईगंज स्थित घोड़सहना मोड़ से किशोरी को भगाने के आरोपी दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा व नितिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में 12 अप्रैल को तहरीर देकर रवि शर्मा व संदीप शर्मा पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया था। संवाद