फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फिरद्दूपुर गांव में रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग एक विवाहिता ने संग्दिधावस्था में घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


फिरद्दुपुर गांव निवासिनी काजल (26) पत्नी जितेंद्र कुमार रविवार की शाम घर में अकेली थी। पति और ससुर काम पर गए थे। परिवार के अन्य लोग घर के काम मे इधर-उधर थे। इसी दौरान काजल ने संदिग्धावस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बाहर से काम निपटाकर लौटे परिवार के लोगों ने काजल को फंदे पर लटकता देख शोर मचाया। आस-पास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और छानबीन में जुट गई। काजल का मायका मेहनगर थाना क्षेत्र में हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी जितेेंद्र से हुई थी। वह एक छह माह के बच्चे की मां थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें