फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस पशुओं के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 06 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज और अहरौला थाने की पुलिस ने शनिवार की रात कप्तानगंज बाजार में अभियान चलाकर चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से ट्रक पर लदे 20 पशु, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे अंबेडकर नगर की तरफ से पशुओं को ट्रक पर लादकर वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान किया। बरामद पशुओं को सुपुर्दगी के लिए गांव वालों को बुलवाया गया।

गिरफ्तार तस्करों में अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव निवासी सादिक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव निवासी चून्नू, दिलशाद, सरायमीर थाने के कवरा गहनी गांव निवासी शमीम शामिल है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सभी तस्कर ट्रक पर पशु लादकर आंबेडकर नगर जिले की तरफ से बिहार प्रदेश की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर अहरौला पुलिस ने पीछा किया। उधर, कप्तानगंज पुलिस ने घेरेबंदी की। पुलिस से गिरा देख तस्कर फायर कर भागने लगे। पुलिस अपना बचाव करते हुए इन चारों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 20 पशु लदे हुए मिले।

तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और एक चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए सभी तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें