फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: देवउठनी एकादशी पर हुआ तुलसी विवाह

विज्ञापन
तुलसी विवाह करती महिला। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। घर-घर गन्ने का मंडप सजाकर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विधि-विधान से विवाह कराया गया। महिलाओं ने घरों के द्वार पर रंगोली सजाई और दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिरों में भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर गन्ना, सिंघाड़ा और गंजी चढ़ाई गई। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होने और मांगलिक कार्यों की शुरुआत का विधान है।
फूलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रबोधनी एकादशी पर विशेष चहल-पहल रही। घरों में गन्ने का नेवार कर तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने गन्ना, आंवला और बेर का सेवन कर व्रत का पारण किया। फूलपुर रोडवेज स्थित नागा बाबा पोखरे पर दीपों की जगमगाहट से दीपावली जैसा दृश्य नजर आया।
विज्ञापन

-
बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
पर्व को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण बाजारों तक गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद की दुकानों पर भीड़ लगी रही। फूलपुर क्षेत्र में रोडवेज, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा, ऊदपुर और माहुल मोड़ पर लाल गन्ने की खूब बिक्री हुई। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते मंगल बाजार और मुंडियार तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। पर्व की रौनक से बाजारों और मंदिरों में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें