फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब, जीयनपुर में साढ़े छह घंटे रहा जाम

Fri, 10 Feb 2017 11:47 PM IST
azamgarah
विज्ञापन
जीयनपुर बाजार में खराब ट्रक के चलते लगा लंबा जाम।
विज्ञापन
जीयनपुर बाजार में शुक्रवार की भोर में साढ़े छह बजे सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया। इसके चलते आजमगढ़-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग साढ़े छह घंटे तक आवागमन ठप रहा। इस दौरान यात्री भी परेशान रहे, किसी तरह दोपहर बाद एक बजे के बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन


 सोनभद्र से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहे ट्रक का जीयनपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे हेंगर टूट गया जिसके चलते ट्रक सड़क के बीचो-बीच खड़ा हो गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान दोनों तरफ  जीयनपुर से बागखालिस और जीयनपुर से रजादेपुर तक पांच किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। किसी तरह छोटे दो पहिया वाहन और पैदल निकल जा रहे थे लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे थे।

इस दौरान गोरखपुर से आने वाले छोटे वाहनों को रजादेपुर,   मनिकाडीह, रामगढ़, पकवाइनार, अंजानशहीद होते हुए आजमगढ़ के लिए निकाला गया। जबकि आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को अंजान शहीद, पकवाइनार, रामगढ़,  मनिकाडीह, रजादेपुर होते हुए गोरखपुर के लिए निकला गया लेकिन बड़े वाहन नहीं  निकल पा रहे थे। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े छह बजे से लगा जाम दोपहर एक बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद जब ट्रक का हेंगर ठीक हुआ तो आवागमन चालू हो सका। ट्रक चालक राजेश पाल ने बताया कि सड़क पर गड्ढा के चलते जीयनपुर बाजार में ट्रक फंस गया। उसमें से निकलने के प्रयास में ट्रक का हेंगर टूट गया। उधर जीयनपुर बाजार के ज्ञानेंद्र, अजीत बरनवाल, टीपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र, राजू, अरविंद, नेसार ने बताया कि जीयनपुर बाजार में सड़क की हालत काफी खराब है। इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। आए दिन जाम के कारण हम लोगों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें