फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, एक की मौत एक घायल

Sat, 16 Nov 2024 11:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के निरकारी भवन के पास ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद पलटी गाड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना क्षेत्र के निरकारी भवन के पास ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दबाकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर है मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के चकजमालपुर निवासी सर्वेश (23) अपने जीजा के पुत्र विक्की (18) साल के साथ ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। जैसे ही बरदह थाना क्षेत्र के निरंकारी भवन के सामने ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवर टेक करते समय टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्रैक चालक ने धक्का मारते हुए भाग निकला। जिससे ट्रैक्टर पलट गया।

इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर सर्वेश सरोज की मौत हो गई और विक्की सरोज घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की और ट्रैक्टर में टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रक वाले मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें