फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर बुधवार की देर रात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला था और शहर में कुंवर सिंह उद्यान के पास परिवार के साथ रह कर नौकरी करता था।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला सलाउद्दीन (42) पुत्र हलीमुद्दीन जिले में नौकरी के लिए परिवार के साथ रहता था। बुधवार को वह बाइक से कहीं गया था और रात 11 बजे के लगभग लौट रहा था। बवाली मोड़ पर एक ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में सलाउद्दीन की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा करने वाला ट्रक चालक मय वाहन मौके से भाग निकलने में सफल रहा। मृतक के दो पुत्र बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें