फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी राज चौहान को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के बेलेसिया गांव में शुक्रवार को अखिल भारतीय चौहान महासभा की बैठक हुई। बैठक में पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय चौहान महासभा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म एक जून 1149 को गुजरात में हुआ था। जो भारत वर्ष के आखिरी हिंदू शासक रहे। 11 वर्ष की अवस्था में पिता की मृत्यु के बाद दिल्ली और अजमेर के शासक बने। इनके पिता का नाम सोमेश्वर, माता का नाम कर्पूर देवी और गुरु रामजी थे। बचपन से इन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों विद्या में अपनी निपुणता हासिल की। इनके वीरता की कहानी दूर-दूर तक प्रचलित है। मोहम्मद गोरी अपने साम्राज्य के विस्तार में पृथ्वीराज चौहान को बाधक मानता था। जिससे उसने 16 बार युद्ध किया, लेकिन उसकी हार हुई। इस मौके पर महेंद्र चौहान, हरिश्चंद्र, राम सेवक, उदयराज, चंदन चौहान, रामदवर, सूर्यभान, मंचन, चंद्रजीत, सूर्यभान, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें