फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी को याद कर श्रद्धांजलि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने झंडारोहण किया। इसी तरह से अन्य सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण के बाद गांधी हाल में जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राजाराम व देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। इसी के साथ एक कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। डीएम ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के हाल ऑफ जस्टिस में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। जनपद न्यायाधीश ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बीडी भारती, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश अभिनय सिंह समेत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक अधिकारी विपुल यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें