फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है नए मरीजों के मिलने का क्रम, आधा दर्जन नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बे में डेंगू का कहर जारी है। रविवार को भी छह से ज्यादा मरीज मिले। इससे कस्बे में हड़कंप मचा है। एक सप्ताह से डेंगू बुखार से मुबारकपुर कस्बा तप रहा है। नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सारी कवायद अपर्याप्त साबित हो रही।
विज्ञापन

एक सप्ताह से अधिक समय से मुबारकपुर कस्बे में बुखार से पीड़ित लोग मिल रहे। यह अलग बात है कि अब तक मात्र चार लोगों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक चार सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। इससे कई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पतालों पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पर रविवार को भी आधा दर्जनभर नए केस इलाज के लिए पहुंचे। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में शामिल पूरासोफी, हैदराबाद, पूराबाग, पूरारानी, नेवादा, अमिलो आदि वार्ड शामिल हैं। गंभीर मरीजों का सीएचसी व विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
प्रभावित क्षेत्रों में लग रहा कैंप
मुबारकपुर। कस्बे के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को भी कैंप लगा कर लोगों की जांच किया और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराए। इसके साथ ही नपा की टीम ने घूम-घूम कर लोगों से सफाई रखने और उबाल कर पानी पीने की सलाह दिया। इसके साथ ही मलेरिया विभाग व नपा द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें