फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तहसील बार चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष और मंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों के मैदान में होने से त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन

शेष पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव अधिकारी तेजप्रताप सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा, वीरेंद्र पांडेय और रविंद्र नाथ सिंह के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र केशवानी और रामकुमार राम आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

वहीं, मंत्री पद के लिए रामदरश राम, अभिषेक सिंह और रमेश राम चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार यादव, सहमंत्री प्रशासन पद पर पवन कुमार सिंह, सहमंत्री पुस्तकालय पद पर राजू विश्वकर्मा उर्फ राजीव कुमार विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर शिवानंद यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के सभी छह पदों पर शोभनाथ यादव, हरिवंश यादव, विनोद कुमार चतुर्थ, सूर्यजीत यादव, श्याम कन्हई प्रसाद और वीरेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छह नवंबर को अधिवक्ता संघ भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा।
इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क तेज कर दिया है। चाय-पान की दुकानों से लेकर अधिवक्ताओं के बिस्तरों तक चुनावी चर्चा और समर्थन जुटाने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें