फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से मकान पर गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में विगत कई दिनों से बढ़ी उमस के बीच बादलों ने डेरा डाल रखा था। बृहस्पतिवार सुबह आसमान से गिरी बारिश की बूंदों ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। इस दौरान मेंहनगर क्षेत्र में बारिश के साथ आंधी चलने से पेड़ गिर गया और एक व्यक्ति के मकान पर गिरा। जिससे उसका टिनशेड टूट गया और तीन लोग टिनशेड की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के भिटकासों गांव में बृहस्पतिवार की सुबह आंधी और तेज बारिश के चलते विजय मौर्या के मकान पर गिर गया। मकान पर पेड़ गिरने से विजय का टिनशेड टूट गया और तीन लोगों इसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुन गांव के लोग जमा हो गए और सभी को बाहर निकाला। इस घटना में विजय मौर्या पुत्र संग्राम उम्र 30 और पत्नी सरिता उम्र 27 वर्ष और बिटिया सोनम को चोटें आई। घटना की जानकारी राजस्व विभाग और डायल 112 के साथ ही इंस्पेक्टर मेंहनगर को दी गई। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया। देर शाम तक राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें