बाहर फेंका हुआ जिला अस्पताल से निकलने वाला कचरा ।
कूड़ा निस्तारण के लिए जनपद के प्राइवेट अस्पताल वाराणसी की कामन बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट फेसिलिटी कंपनी पर निर्भर हैं। कंपनी की गाड़ी हफ्ते में दो से तीन दिन जनपद में आती है। जिन अस्पतालों से कंपनी का करार है, उन अस्पतालों से कूड़ा ले जाती है। बहुत से अस्पताल उक्त कंपनी को कूड़ा देने के बजाए अस्पताल के इर्दगिर्द फेंक देते हैं।
इसका खामियाजा पास के लोगों को भुगतना पड़ता है। प्राइवेट अस्पतालों की बात छोड़ दें तो सरकारी अस्पतालों में भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। इस कारण मंडलीय जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित मर्चरी के बगल में अस्पताल से निकलने वाले कचरे को डाल दिया जाता हैै।
इसे कबाड़ी वाले उठाकर ले जाते हैं। जबकि इसके लिए सीएमओ कार्यालय से पूरे जनपद में कूड़े का टेंडर होता है। इस वर्ष अभी तक टेंडर ही नहीं हो सका है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा इन कबाड़ियों से कूड़ा ले जाने पर पैसा वसूला
जाता है।