फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिवहन विभाग ने शुरू किया चैटबॉट, फोन पर मिलेगी सेवाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, टैक्स और परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं को लेकर परेशान होने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। विभाग की ओर से एक ही डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर सभी सेवाओं की जानकारी के साथ सुझाव भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन

आमजन की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित ‘चैटबाट’ नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर के जरिये 24 घंटे अब एआरटीओ कार्यालय से संबंधित सेवाओं के बारे में जाना जा सकेगा।
वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र लेना हो या वाहन का पंजीकरण कराना, डीएल बनवाना हो या फिर परिवहन विभाग से संबंधित ऐसी किसी भी जानकारी के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। यह सारी जानकारी चैटबाट पर मैसेज करते ही मिली जाएगी। बदलते दौर के साथ परिवहन विभाग में भी तकनीकी बदलाव भी किए जा रहे हैं। लोगों के लिए जानकारी करना अब आसान हो गया है। ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, कितनी फीस लगेगी, फिटनेस, पंजीकरण, परमिट सहित अन्य सभी सेवाओं की जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि कार्यालय में आकर कार्य कराने के बजाय घर बैठे लोग व्हाट्सएप चैटबॉट से परिवहन विभाग की सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चैटबाॅट शुरू कर दिया गया है। इस पर व्हाट्सएप के जरिये 24 घंटे संबंधित सेवाओं के बारे लोग जानकारी व सुझाव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें