फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर मिलेगी परिवहन विभाग की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के परिवहन विभाग आम जनता से जुड़ने और अपनी गतिविधियों को पारदर्शी बनाने के लिए सोशल मीडिया से जुड़ेगी।
विज्ञापन

अब जिले के लोग परिवहन विभाग से जुड़ी किसी भी योजना, बदलाव या निर्देश की जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से समय पर प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यात्री अब इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभाग को टैग कर अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं, जिन पर विभागीय अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगे। हालांकि सरकार ने परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाओं को पहले ही ऑनलाइन कर दिया है लेकिन आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर विभाग की उपस्थिति नहीं थी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव की पहल पर अब यह बदलाव किया गया है। इसके तहत विभाग की योजनाएं, यातायात नियमों को लेकर जागरूकता संदेश और कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पेजों पर साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें