फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! एक तो गर्मी ऊपर से लग गई आग

Sat, 30 Sep 2017 12:20 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पवई लाडपुर नन्दाव मोड़ पर धू-धू कर जल रहा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लगी। ट्रांसफार्मर में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को समाप्त कराया।  
विज्ञापन


कस्बा सरायमीर से सटे ग्राम पवई लाडपुर स्थित नंदाव मोड़ पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। जिसमें प्रतिदिन धुआं निकला करता था इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों की दी।

लेकिन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी ट्रासंफार्मर की मरम्मत करने नहीं पहुंचा। जिसका परिणाम हुआ शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


लोग जल रहे ट्रांसफार्मर से दूर भागने लगे। लोगों ने इसकी सूचना देने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करना शुरू कर दिया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इस आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर पर बालू और मिट्टी फेंककर आग को बुझाया। लोगों के जाम की सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर रोड से जाम समाप्त करवाया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें