फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : न्यायालय में चली तबादला एक्सप्रेस; चार एडीजे और चार न्यायिक मजिस्ट्रेट का गैर जनपद स्थानांतरण

Sun, 30 Mar 2025 11:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

उच्च न्यायालय प्रयागराज की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें चार एडीजे और चार न्यायिक मजिस्ट्रेट का गैर जनपद में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही आठ न्यायिक अधिकारियों के भी गैर जनपदों में स्थानान्तरण की खबर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय प्रयागराज की ओर से जनपद में तैनात आठ न्यायिक अधिकारियों का रविवार की शाम स्थानांतरण कर दिया गया। स्थानांतरण की प्रक्रिया में जिले के चार एडीजे और चार न्यायिक मजिस्ट्रेट शामिल हैं। वहीं आठ न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद से आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है।  

विज्ञापन

 
रविवार की शाम प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात जजों का स्थानांतरण किया गया। जिसमें जनपद के भी आठ न्यायिक अधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया। प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से सूची जारी की गई।

जिसके अनुसार एडीजे जैनेंद्र कुमार पांडेय को आजमगढ़ से लखनऊ, एडीजे धनंजय कुमार मिश्रा को आजमगढ़ से कासगंज, एडीजे रमेश चंद्र आजमगढ़ से फिरोजाबाद और एडीजे सतीश चंद्र द्विवेदी आजमगढ़ से प्रतापगढ स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेटों में दीपक कुमार सिंह आजमगढ़ से महराजगंज, अभिनव सिंह आजमगढ़ से कानपुर नगर, सुनील कुमार सिंह आजमगढ़ से संत कबीरनगर और अंशुमान विक्रम सिंह आजमगढ़ से सीतापुर स्थानांतरित किए गए हैं।

वहीं जो आठ न्यायिक अधिकारी गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आजमगढ़ आ रहे हैं। उनमें कमल कांत श्रीवास्तव बाराबंकी से, अमर सिंह अयोध्या से, अजय कुमार शाही बरेली से, विजय कुमार वर्मा झांसी से, अतुल पाल अयोध्या से, अंकित वर्मा मुरादाबाद से, लिचिका राजन मुरादाबाद से और आशुतोष मणि नौतनवां महराजगंज से आजमगढ़ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें