फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: थर्ड पार्टी से जांच कराने के बाद करें हस्तांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था तेज गति से अवमुक्त की गई धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्यों को पूर्ण करें। पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए थर्ड पार्टी से भी जांच कराई जाएं। थर्ड पार्टी की जांच के बाद ही हस्तानांतरण की करें। उक्त निर्देश डीएम ने कार्यदायी संस्था को दिए। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे 50 लाख से ऊपर के निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बेलइसा संपार संख्या 29 ए पर निर्मित ओवरब्रिज पर प्रस्तावित दो लेन रेल ओरब्रिज के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर एमडी एवं प्रमुख सचिव को पत्र भेज कर अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रांतीय खंड, निर्माण खंड एवं आवास विकास को कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने यूपी सीडको को ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, सारथी हाल, संभागीय परिवहन कार्यालय, खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा मंडलीय कार्यालय, जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के आवासीय भवन को माह जनवरी के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपीपीसीएल बेसिक शिक्षा विभाग की बाउंड्रीवॉल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ठेकमा एवं तरवां में हॉस्टल निर्माण, पुलिस लाइन में 48 महिला हॉस्टल निर्माण को पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें