फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डबल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू, लेट लतीफी से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। खोरासन रोड-शाहगंज रेल खंड के बीच 21.6 किमी डबल ट्रैक पर शनिवार को हुए ट्रायल के बाद रेलवे ने रविवार को ट्रेन संचालन शुरू कर दिया। इससे अब ट्रेनों की लेट लतीफी से मुक्ति मिलेगी। रेल संरक्षा आयुक्त और डीआरएम की मौजूदगी में हुए ट्रायल के बाद इसकी संस्तुति रेलवे को भेजी गई थी। अनुमति मिलने के बाद रविवार से ट्रैक पर ट्रेनें शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन


ट्रेन संचालन के साथ पिछले एक हफ्ते से अधिक दिनों तक निरस्त व परिवर्तित मार्ग से चल रहीं ट्रेनों का संचालन भी अब इस ट्रैक पर बहाल हो गया। आजमगढ़-फरिहा रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य काफी पहले पूरा हो गया था। ट्रैक पूरा होने के बाद इस पर ट्रेन संचालन भी चल रहा है। दूसरे चरण में कई महीने पहले खोरासन रोड-शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। ट्रैक पर पड़ने वाली मानव रहित और मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग पर दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए तीन अक्तूबर तक ब्लॉक किया गया था। ब्लॉक अवधि में ट्रैक पर कैफियत, सरयू यमुना, साबरमती, उत्सर्ग, गोदान, ताप्ती गंगा, आसनसोल गोंडा आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया था। वहीं, एक जोड़ी पैसेंजर को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था। ब्लॉक अवधि में दोहरीकरण कार्य के साथ शाहगंज जंक्शन को रिमॉडलिग, नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त और डीआरएम की मौजूदगी में डबल ट्रैक का निरीक्षण व देर शाम स्पीड ट्रायल किया गया था। नई व्यवस्था लागू होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग में होने वाले विलंब से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें