फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

विज्ञापन
05 सहालग के चलते ट्रेनों के हो रही भीड़, कैफियत से उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
मेजवां। सहालग की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। घरों में विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए लोग ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, लेकिन कन्फर्म टिकट न मिल पाने से उनका सफर कठिन हो गया है।
विज्ञापन




रविवार को शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के अनारक्षित कोच क्षमता से लगभग दोगुने यात्रियों से भरे रहे। कैफियत, गोदान, साबरमती, सरयू-यमुना, मऊ-आनंद विहार, गरीब नवाज और उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके कारण यात्रियों को जनरल कोच में ही सफर करने की विवशता है। अत्यधिक भीड़ के चलते कई यात्री बसों का रुख करने के लिए विवश हैं। ट्रेनों में चढ़ने और उतरने तक में लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक दीदारगंज, उमेश कुमार ने बताया कि सहालग के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है, जिससे स्टेशन परिसर में भी दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें