अहरौला ब्लाक सभागार में स्वगणना व जनगणना का प्रशिक्षण लेते हुए। संवाद
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक कर्मियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और समूह सखियों को स्वगणना एवं जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया। खंड विकास अधिकारी सागर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षक सुरेश सरोज ने प्रशिक्षण देकर दोनों प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि 16 से 30 तक स्वगणना और इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। इसके तहत लोगों को स्वयं अपनी गणना करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सचिव, पंचायत सहायक और समूह सखियों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वे अपने-अपने गांवों में लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक कर सकें। इस मौके पर एडीओ कृषि शैलेंद्र द्विवेदी, एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव, प्रतीक सिंह, सौरभ भारती, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।