फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोस्टल बैलेट की मतगणना को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए नेहरू हाल में शुक्रवार को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने बताया कि पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ टेबल पर होगी। प्रत्येक टेबल पर एक एआरओ प्रभारी होंगे और प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बताया गया कि सबसे पहले बड़ा लिफाफा 13ग खोलने के बाद लिफाफे के अन्दर निर्वाचक द्वारा घोषणा पत्र 13ए को जांच में वैध मिलने पर ही मतपत्र वाले लिफाफे 13ख को खोला जाएगा। यदि 13ए निर्वाचक द्वारा घोषणा पत्र पर निर्वाचक के हस्ताक्षर हैं तथा घोषणा पत्र पर सत्यापित करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, तो 13ख छोटा लिफाफा खोलकर मतपत्र निकालकर वैध पाए गए मतपत्रों का प्रत्याशीवार 50-50 के बंडल बनाए जाएंगे और गणना शीट पर नोट किए जाएंगे तथा सभी मतगणना अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे। इसके बाद आरओ भी हस्ताक्षर करेंगे।

पोस्टल बैलेट प्रभारी डीईएसटीओ आरडी यादव ने बताया कि आजमगढ़ लोक सभा में 20 गणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल, 03 रिजर्व टेबल लगाई जाएगी तथा लालगंज में 18 गणना टेबल, 01 आरओ टेबल एवं 03 रिजर्व टेबल लगाई जाएंगी। सहायक प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने मतपत्रों को वैध एवं अवैध किए जाने संबंधी नियमों के विषय में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें