फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रशिक्षुओं ने नर्सिंग सेवा की शपथ ली, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह शपथ लेती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2025-26 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा एवं एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि नर्सिंग सेवा अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है तथा यह समारोह प्रशिक्षुओं को सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। प्रथम वर्ष में संजू यादव ने प्रथम, रूपा गौतम ने द्वितीय तथा गरिमा सिंह एवं साधना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय वर्ष में चारू यादव प्रथम, शशि राव द्वितीय एवं अंजू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार गरिमा यादव को दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नृत्य, अनेकता में एकता पर आधारित समूह प्रस्तुति तथा कठपुतली नृत्य प्रमुख रहे। इस अवसर पर महिला चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ. विनय यादव, डीसीपीएम विपिन बिहारी पाठक आदि रहे। संचालन प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें