फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ‘ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई है, जल्दी मौके पर पहुंचे...’ वायरलेस की सूचना पर मचा हड़कंप, फिर

Wed, 15 May 2024 09:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: मॉक ड्रिल के तहत जैसे ही भ्रामक सूचना प्रसारित हुई आसपास के सभी थानों व रेलवे पुलिस हरकत में आ गई। मुबारकपुर के बाद ही अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो फोर्स के पहुचने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाद में जब मॉक ड्रिल की जानकारी हुई तो सभी ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर मऊ के मुहम्मदाबाद थाना के बनियापार गांव के पास बुधवार की शाम लगभग छह बजे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना प्रसारित हुई। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुबारकपुर पुलिस इस सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद कई और थाने की पुलिस भी पहुंची। बनियापार गांव में हड़कंप मच गया। बाद में लोगों को मॉक ड्रिल की जानकारी हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पुलिस महकमे के सक्रियता की जांच को लेकर महकमा अक्सर ही मॉक ड्रिल करता रहता है। इसी के तहत बुधवार को एक मॉक ड्रिल हुई। जिसमें एलसी गेट संख्या 15/सी पर ट्रेन के बेपटरी होने की सूचना प्रसारित की गई। इस सूचना से रेलवे के साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आसपास के सभी थानों के वायरलेस पर यह सूचना हुई थी। इस सूचना पर मुबारकपुर थाने की पुलिस एसओ निहार नंदन के नेतृत्व में सबसे पहले मौके पर पहुंची। बनियापार गांव मुहम्मदाबाद कोतवाली अन्तर्गत आता है। इसी गांव होकर रेलवे लाइन गुजरती है। बनिया पार में रेलवे लाइन पर इंजन उतरने की भ्रामक सूचना देने के पीछे विभिन्न थानों के पुलिस की सक्रियता की जांच करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें