घायल महिलाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर देवगांव बाजार के पास एक ट्रेलर ने सरकारी रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज भेजा गया।
घायलों में पिपरी, बूढ़नपुर निवासी सरिता (50), शीला (60) और आशा (65) शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों की मदद करना शुरू कर दिया। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही प्राथमिक बचाव कार्य शुरू हो चुका था।
हादसे में घायल हुए यात्रियों को तत्काल संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। इनमें पिपरी, बूढ़नपुर की सरिता, शीला और आशा शामिल हैं। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में तीन महिलाओं को हल्की फुल्की चोटें आईं है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।