फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, कुचलकर अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सोनवारा अंडरपास के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेलर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार अधेड़ महिला की कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंभीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी अखिलेश अपनी मां भानुमति (65) को लेकर दवा दिलाने शुक्रवार की सुबह नौ बजे आजमगढ़ जा रहा था। सोनवारा अंडरपास के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार अधेड़ महिला भानुमति नीचे गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रेलर के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया। महिला को दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें