आजमगढ़। सड़क सुरक्षा माह में भी यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिले की सड़कों पर चलने वाले ई-रिक्शा यात्रियों के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन चालक दुरुपयोग कर रहे हैं। ई-रिक्शा में सब्जी, राशन, ऑटो पार्ट्स ढो रहे हैं। सड़क पर छोटा सा गड्ढा मिलने पर यह पलट जा रहे हैं। इससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ड्राइवर ई-रिक्शा के वजन से ज्यादा भार लाद कर चल रहे रहे हैं। ओवरलोड ई रिक्शा से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जनपद में ई-रिक्शा चालक सिर्फ सवारियों को लाने और ले जाने का काम ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा कमाने के चक्कर में वह इसे माल वाहक बना दिए हैं। चालक ई-रिक्शा के वजन से ज्यादा भार लाद ले रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ओवरलोड होने से कभी-कभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट भी जाते हैं। सवारियों की तुलना में ई-रिक्शा पर माल ढोने में चालकों की कमाई कहीं ज्यादा होती है। इसलिए तमाम ई-रिक्शा चालकों ने तो एआरटीओ ऑफिस में तो रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा का कराया है, लेकिन इस्तेमाल मालवाहक वाहन के रूप में कर रहे हैं।
00
यात्री के साथ ई-रिक्शा में कम सामान ले जाया जा सकता है। केवल मालवाहक वाहन के रूप में इसका उपयोग करना गलत है। अभियान चलाकर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- विवेक त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक आजमगढ़।