फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से बढ़ाई जाएंगी यातायात की सुविधाएं: दयाशंकर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र सरकार में परिवहन मंत्री के बनने के बाद आजमगढ़ से होते हुए एक्सप्रेस-वे के रास्ते बलिया जाते समय दयाशंकर सिंह का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत दयाशंकर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ से परिवहन की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए बलिया जा रहे थे। इसकी जानकारी पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय और जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकेे अंगवस्त्रम के साथ फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। दयाशंकर सिंह का आजमगढ़ से विशेष लगाव रहा है, यहां पर कई वर्ष भाजपा के प्रभारी के रूप में उन्होंने कार्य किया है। नवनियुक्त परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ से अब और यातायात सुविधाएं अन्य जनपदों के लिए बढ़ाई जाएंगी, व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इस मौके पर रामस्वारथ राजभर, आशुतोष राय पंकज, राजेश सिंह, अजय यादव, आशुतोष चौबे, रविंद्र सिंह बबलू, गौरव सिंह, विकास राय, रजनीश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें