फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में काम कर रही सरकार, बेहतर होंगे परिणाम: एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश की योगी सरकार जनहित में काम कर रही है। बहुत ही जल्द जनता को इस सरकार से बेहतर परिणाम मिलने लगेगा। उक्त बातें प्रदेश सरकार में उर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहीं। मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर उर्जा मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उर्जा मंत्री ने विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तय की और पार्टी प्रत्याशी अरूण यादव की जीत को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि जनपद से जिस विश्वास के साथ योगी सरकार को दूसरी बार मौका दिया है। उस विश्वास पर सरकार पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार स्मार्ट सिटी के लिए काम करेगी और आने वाले दिनों में इसके परिणाम और अधिक बेहतर होंगे। प्रदेश की जनता के विकास के लिए योजनाएं बेहतर ढ़ंग से शुरू की जाएंगी। सरकार का जो वायदा है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस पर हम लोग मजबूती के साथ काम करेंगे, और आने वाले दिनों में यह सब धरातल पर दिखेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, पूर्व विधायक अरूणकांत यादव, अखिलेश मिश्रा, सहजानंद राय, विनोद राय, कन्हैया निषाद, जयनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, प्रेम प्रकाश राय, नीलम सोनकर, शकुंतला चौहान, हरेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, घनश्याम पटेल, सरिता सिंह पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें