फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खराब सड़क में धान की रोपाई करके व्यापारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
मेहनाजपुर में सड़क के गड्ढ़ों में भरे पानी में धान की रोपाई करते व्यापारी।
विज्ञापन
मेहनाजपुर। मेहनाजपुर बाजार में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग के लिए शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने गड्ढों में धान की रोपाई करके नाराजगी जताई। जल्द ही सड़क और नाली निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि बाजार की 500 मीटर लंबी सड़क बहुत दिन से खराब है। बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गए हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि हर साल विभाग गड्ढों में ईंट डालकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करता है। कुछ दिन बाद सड़क उखड़ जाती है। कारोबारी रोशन सिंह ने कहा कि यह समस्या कई साल से है। आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वाले में अनुराग तिवारी, मंटू जायसवाल, संदीप, शुभम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें