फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
रानी की सराय के अंधौरी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने पर लगी - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक किशोर की मौत हो गयी। जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पैदल बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

मृत रामजीत (15) पुत्र शिवनरायन था। वह झारखंड के महुआ थाने के मंडल गांव का निवासी था। जबकि घायल विकास , सनी, पिंटू, मनीष उसके गांव के रहने वाले हैं। यह सभी अपने माता पिता के साथ निजामाबाद थाने के महरानी गांव में स्थित मैनूद्दीन के ईंट भट्टे पर काम करते हैं। वहीं पर यह सभी रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम यह सभी बच्चे रानी की सराय थाने के मोतीगंज बाजार जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही अंधौरी गांव में स्थित एक ट्यूबवेल के पास पहुंचे की उधर से ट्रैक्टर ट्राली गुजरा और अनियंत्रित होकर इनके ऊपर पलट गया। जिसमें रामजीत की मौत हो गयी। जबकि अन्य सभी घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें