फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटी, दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव-सरायमीर मार्ग की नहर पुलिया के पास शुक्रवार को आटो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक सहित एक अधेड़ की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब सरायमीर थाना क्षेत्र के खपड़ागंव-सरायमीर मार्ग पर नहर की पुलिया के पास आटो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक अहरौला थाना के शंभूपुर गांव निवासी राममूरत (55) सहित सरायमीर थाना के रसूलपुर गांव निवासी हरिलाल (58), रसूलपुर गांव निवासी रामशंकर (45), रमेश (40) घायल हो गए।
ट्रैक्टर पलटने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान हरिलाल और ट्रैक्टर चालक राममूरत की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। रामतीरथ रसूलपुर गांव में ही नेवासा पर रहता था। उसने रसूलपुर नहर पर ही दो वर्ष पहले गिट्टी और बालू की दुकान खोली थी। शुक्रवार की सुबह नौ बजे चार लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर फूलपुर भट्ठे पर ईंट लादने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें