फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर के चंगईपुर गांव निवासी हमीद (23) शुक्रवार की शाम अपनी मां मैनुनिशा (58) को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जीयनपुर बाजार आया था। दवा दिला कर देर शाम वह घर लौट रहा था कि जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे जिससे बाइक पलट गई और मां-बेटा गिर पड़े। मां ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा हमीद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें