जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में सोमवार की शाम ट्रैक्टर से खेत में गेहूं की बुआई करते समय रोटावेटर में फंसकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक के अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृत राधेश्याम यादव (35) पुत्र लालता जीयनपुर कोतवाली के हरसिंहपुर गांव का निवासी था। वह एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। सोमवार को गांव के एक व्यक्ति के खेत में गेहूं की बुआई के लिए ट्रैक्टर लेकर राधेश्याम गया हुआ था। खेत जोतते समय अचानक संतुलन बिगड़ने पर राधेश्याम ट्रैक्टर से नीचे गिरा और रोटावेटर में फंस कर कट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोग किसी तरह से ट्रैक्टर को नियंत्रण में किए। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राधेश्याम के अवशेषों को एकत्र कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। वह एक बेटा का पिता था। राधेश्याम दो भाईयों में छोटा था। घटना के बाद पत्नी राधा सहित अन्य का रोकर हाल बेहाल है।