जहरीली शराबकांड में बाद से सहमे लाोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सगड़ी। रौनापार और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब से हुई 28 मौतों के बाद पुलिस द्वारा अब अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दर्जनों गांवों में पुलिस ने छापामारी की।
छापामारी के दौरान अमलोनी गांव से मिले 2000 लीटर लहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया और दो सौ लीटर शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने चौको, इसहा, भरौली, कोकिलपार, महदेवा, चुनुगपार, इसरापार आदि गांवों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने रामकेवल पुत्र लखराज, विश्राम पुत्र रामकेवल निवासी खाड़, हरिश्चंद्र पुत्र पूजन निवासी इसरपार, रामविलास पुत्र रघुवर और रामदेव पुत्र राम केवल निवासी कोकिलपार को गिरफ्तार किया।
रामविलास और रामदेव के पास से 420 एल जी शराब का पाउच बरामद हुआ। पुलिस ने इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके पहले भी रामदेव को दो बार जेल भेजा जा चुका है। रामदेव एक पैर से विकलांग भी है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी रविंद्र बहादुर, एसआईं रामजियावन सहित जीयनपुर थाने की पुलिस मौजूद थी।