आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में लूट व छिनैती की कई घटनाओं में वांछित अभियुक्त व थाने का टॉप टेन अपराधी मंगलवार की देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
एसपी त्रिवेणी सिंह के निर्देश पर सिधारी थाना पुलिस मंगलवार की रात वांछित अपराधियों की तलाश में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध असलहे से लैस होकर निजामाबाद की तरफ से आजमगढ़ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस उक्त युवक को पड़ने में जुट गई। भदुली पुल के पास पुलिस टीम युवक के आने का इंतजार करने लगी। युवक के पुल पर पहुंचते ही पुलिस सामने आ गई और उसे घेर लिया। पुलिस को देख कर युवक भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय उर्फ पप्पू चौहान पुत्र रिखई चौहान निवासी गेलवारा थाना सिधारी बताया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। एसओ सिधारी विनय मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी सिधारी थाने का टॉप टेन अपराधी है। उस पर लूट व डकैती के कई मामले दर्ज है। 2016 में उसने लूट की घटना को अंजाम देकर अपराध की दुनिया में प्रवेश किया था। इसी क्रम में फूलपुर कोतवाली पुलिस ने भी टॉपटेन अपराधी गंगादीन सोनकर पुत्र प्यारे लाल सोनकर निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली फूलपुर को मनरा गांव के रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। फूलपुर कोतवाली में उसके खिलाफ आठ मुकदमें पंजीकृत है।