फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या रोकने के लिए भरी हुंकार

Sun, 08 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में रविवार को विभिन्न संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


साथ ही समाज के साथ एकजुट होकर भ्रूण हत्या के विरुद्ध सकारात्मक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

नगर के अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में हुनर संस्थान के तत्वावधान में ‘21वीं सदी में भारतीय महिलाएं-कल, आज और कल’ विषय पर संगोष्ठी हुई।

इसकी शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रितु सुहास एलवाई और डा. गायत्री कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। रितु सुहास ने कहा कि हमारे संस्कार ही हमारे आदर्श हैं।
विज्ञापन


हमें महिला होने पर गर्व होना चाहिए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शिब्ली कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष शीला यादव, जूही श्रीवास्तव, पूजा सिंह, प्रिया तिवारी, मधुबाला, अनीता सिंह, सुनीता चित्रवंशी, शाजिदा, नाजों, स्नेहलता, रागिनी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।

कप्तानगंज : क्षेत्र के भवनपुर गांव में सर्वांगीण विकास, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान भ्रूण हत्या रोको विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 मुख्य अतिथि पूर्वांचल सेवा समिति मऊ के अध्यक्ष इनामुल हक ने लोगों से लिंग जांच कराने वालों की सूचना तत्काल डीएम और सीएमओ को देने का आह्वान किया।

अध्यक्षता दुखंती यादव ने किया। अंत में  संस्था के अध्यक्ष डा. सदानंद मिश्र ने सभी का आभार प्रकट किया। अतरौलिया : पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास में गोष्ठी को संबोधित करते एसडीएम बूढ़नपुर अमृत लाल बिंद ने महिलाओं का सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सीओ रमेशचंद्र पाठक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीलाल मौर्य ने किया। मौके पर थानाध्यक्ष अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य, राजेश यादव, अजीत निषाद, मंजू सिंह, नीलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें